जुलाई 15, 2026 8:33 पूर्वाह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक काजा कल्लास से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि पश्चिम एशिया में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर उनकी सार्थक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने सुरक्षित और निर्बाध समुद्री व्यापार के महत्व पर भी विचार-विमर्श किया। मंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की। एक अन्य पोस्ट में सुश्री कल्लास ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ संबंधों के लिए यह एक ऐतिहासिक वर्ष है, जिसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों में दोनों पक्षों के बीच सहयोग मजबूत हो रहा है।