जुलाई 28, 2026 11:17 पूर्वाह्न

printer

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज अमरीका के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात करेंगे

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वाशिंगटन के व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह आठवीं मुलाकात होगी।

अपने प्रस्थान वक्तव्य में श्री नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने किसी भी अन्य अंतरराष्ट्रीय नेता की तुलना में अमरीकी राष्ट्रपति से सबसे अधिक बार मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता एजेंडा में शामिल सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनमें सबसे पहले ईरान का मुद्दा होगा।