मई 23, 2025 3:23 अपराह्न

printer

ईरान के विदेश मंत्री सईयद अब्बास अराकची ने कहा- ईरान में किसी प्रकार की संवर्धन गतिविधि होने नहीं देना चाहता अमरीका

ईरान के विदेश मंत्री सईयद अब्बास अराकची ने कहा है कि अगर अमेरिका ईरान के यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को रोकने की मांग करता रहेगा, तो कोई परमाणु समझौता नहीं होगा। आज रोम में दोनों देशों के बीच पांचवे दौर की अप्रत्‍यक्ष परमाणु वार्ता से पहले उन्‍होंने यह टिप्‍पणी की। ईरान पर यूरेनियम संवर्धन को पूर्ण रूप से रोकने की मांग को लेकर अराकची ने यह बात कही।

 

उनका कहना है कि अमरीका ईरान में किसी प्रकार की संवर्धन गतिविधि होने नहीं देना चाहता है। उन्होंने कहा कि अगर अमरीका का यही उद्देश्य है तो फिर कोई समझौता संभव नहीं है।

 

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमरीका, ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना चाहता है तो यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं चाहता है।

 

इस सिलसिले में अप्रैल से अब तक चार दौर की वार्ता हो चुकी है जिनमें  तीन मस्कत में और एक रोम में हुई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला