सितम्बर 1, 2026 9:51 अपराह्न

printer

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने संघर्ष विराम समझौते पर लौटने की इच्छा जताई

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि यदि अमरीका सहमत हो, तो ईरान भी जून में हुए संघर्ष विराम समझौते पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है। किर्गिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री पेज़ेश्कियान ने कहा कि अगर वाशिंगटन समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करता है, तो ईरान भी तुरंत इस पर अमल करेगा।     गौरतलब है कि इस समझौते में संघर्ष विराम और 60 दिनों की वार्ता का प्रावधान था, लेकिन यह समझौता जल्द ही टूट गया था।

इस बीच, हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो तेल टैंकरों पर हमला होने की खबर है। ब्रिटेन के नौवहन अधिकारियों के अनुसार, एक टैंकर पर तीन मिसाइलें दागी गईं, जबकि दूसरा टैंकर सैन्य बलों के साथ एक झड़प का शिकार हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अब तक किसी भी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि ईरान इससे पहले भी इस क्षेत्र में जहाजों को निशाना बनाता रहा है, जबकि अमरीका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी कर रखी है।