जुलाई 14, 2026 2:09 अपराह्न

printer

होर्मुज़ जलडमरूमध्य में यूएई के ध्वज वाले दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात के ध्वज वाले दो तेल टैंकरों पर ईरान के मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु हो गई और आठ चालक दल के सदस्य घायल हो गए। इनमें छह भारतीय और दो यूक्रेन के नागरिक शामिल हैं। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। भारत ने इस घटना के बाद ईरान के उप मिशन प्रमुख मोहम्मद जवाद हुसैनी को तलब किया। अधिकारियों से मुलाकात के बाद हुसैनी को नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के मुख्यालय से निकलते हुए देखा गया।

यह राजनयिक कदम संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय द्वारा टैंकर मोम्बासा और बाहिया पर हुए हमले की पुष्टि के बाद उठाया गया है।

इस हमले की निंदा करते हुए संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के पास तनाव बढ़ने पर जवाब देने और अपनी संप्रभुता, लोगों और समुद्री सीमा की सुरक्षा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाने का अधिकार है। यह घटना होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच हुई है, जो दुनिया के सबसे अहम रणनीतिक समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है।