जुलाई 7, 2026 3:34 अपराह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टिप्पणियों के बाद, ईरान ने बातचीत करने से किया इनकार

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टिप्पणियों के बाद, ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने वाशिंगटन के साथ अंतिम समझौते पर बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री अराघची ने ईरान और अमरीका के बीच हुए समझौता ज्ञापन का हवाला देते हुए कहा कि जब तक वाशिंगटन अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान नहीं करता, तब तक तेहरान बातचीत शुरू नहीं करेगा।

इससे पहले, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अमरीका या तो ईरान के साथ समझौता करेगा या “काम पूरा करेगा”, और दावा किया था कि जरूरत पड़ने पर वाशिंगटन ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को पंगु बना सकता है। ईरान ने इन टिप्पणियों की कड़ी निंदा की।

आर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमरीका की आलोचना की। इस बीच, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने बताया कि देश के पूर्व सर्वोच्च नेता का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से क़ोम पहुंच गया है।