सितम्बर 8, 2026 9:52 पूर्वाह्न

printer

ईरान ने ज्यादा पेट्रोल खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की कीमत बढ़ाई

ईरान ने ज्यादा पेट्रोल खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की कीमत बढ़ा दी है। दिसंबर के बाद यह दूसरी बार है जब पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत, महीने में 110 लीटर से अधिक पेट्रोल खरीदने पर प्रति लीटर एक लाख रियाल देने होंगे, जो पहले की कीमत से दोगुना है। ईरान की कमजोर होती मुद्रा और घटती क्रय शक्ति के बीच यह फैसला लिया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल महंगा होने से महंगाई और बढ़ सकती है। ईरान में महंगाई दर पहले ही करीब 67 प्रतिशत है। ईरान में सस्ता पेट्रोल लंबे समय से लोगों के लिए अहम मुद्दा रहा है और कीमत बढ़ने पर पहले भी बड़े विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।