अगस्त 25, 2026 1:15 अपराह्न

printer

अमरीका के प्रतिबंधों से निपटने के लिए दो साल योजना तैयार: ईरान

ईरान ने कहा है कि अमरीका की बढ़ते प्रतिबंधों का सामना करने के लिए उसके पास दो साल की योजना है। अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान के खिलाफ आर्थिक कार्रवाई की घोषणा करते हुए इसे आर्थिक डी-डे बताया है।

श्री बेसेंट ने कहा कि अमरीका ईरान से आर्थिक संबंध खत्म करेगा और उन देशों को अलग-थलग करेगा, जो उसे आर्थिक मदद देना जारी रखेंगे। उन्होंने तेल से जुड़ी शिपिंग, विमानन, प्रौद्योगिकी, सोना और डिजिटल परिसंपत्तियों समेत पांच क्षेत्रों पर पाबंदियों की भी घोषणा की।

ईरान के वित्तमंत्री अली मदनीजादेह ने कहा कि उनका देश इन कदमों के लिए तैयार है और उसके पास जवाब देने के अपने साधन हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि वह क्षेत्र से तेल का निर्यात रोक सकता है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा सकता है।

इस संघर्ष के कारण तेल और ईंधन की कीमतें भी बढ़ी हैं, जिससे अमरीका और अन्य देशों में लोगों के जीवन-यापन की लागत को लेकर चिंता बढ़ गई है।