जुलाई 9, 2026 7:33 अपराह्न

printer

ईरान ने अमरीका पर बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हवाई हमला करने का आरोप लगाया

ईरान ने अमरीका पर आज बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हवाई हमला करने का आरोप लगाया। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि अमरीकी सेना की केंद्रीय कमान द्वारा ईरान पर हमले समाप्त करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद दोपहर में यह हमला हुआ। अमरीकी केंद्रीय कमान ने तत्‍काल इसकी पुष्टि नहीं की है।

अमरीका ने आज सुबह ईरान पर नए हवाई हमले किए। ईरान ने भी खाड़ी क्षेत्र में अमरीका के सहयोगी देशों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की। ईरानी मिसाइलों ने कुवैत और कतर को निशाना बनाया। बहरीन में कम से कम तीन बार चेतावनी सायरन बजे। जॉर्डन में भी सायरन बजने की आवाजें सुनाई दी। इन नए हमलों से पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने का अंतरिम समझौता खतरे में पड़ गया है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अमरीकी हवाई हमलों से दो दिन में कम से कम 14 लोग मारे गए है और 78 अन्य घायल हैं।