अगस्त 24, 2026 12:30 अपराह्न

printer

ईरान: फ़ार्स प्रांत में की एक नए गैस क्षेत्र की खोज,अनुमानित 7,500 अरब घन फुट गैस मौजूद

ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने बताया कि ईरान ने दक्षिणी फ़ार्स प्रांत में एक नए गैस क्षेत्र की खोज की है, जिसमें अनुमानित 7,500 अरब घन फुट गैस का भंडार है। जिसकी 73 प्रतिशत की पुनर्प्राप्ति दर को देखते हुए, 5,700 अरब घन फुट गैस का निष्कर्षण संभव है। उन्होंने कहा कि पुनर्प्राप्त करने योग्य मात्रा दक्षिणी पार्स गैस क्षेत्र के एक ब्लॉक के बराबर है और 15 वर्षों तक गैस की आपूर्ति कर सकती है।

पाकनेजाद ने आगे कहा कि नव-खोजी गई गैस मीठी है, जिससे विकास और परिचालन लागत कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस खोज में गैस कंडेनसेट भी शामिल है, जिससे देश के लिए महत्वपूर्ण नई संपत्ति का सृजन हुआ है।