जुलाई 16, 2026 4:34 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना 20 जुलाई से कोच्चि में ऑपरेशन ‘सदर्न रेडीनेस 26-2’ की मेजबानी करेगी

भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 की मेजबानी करेगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाला संयुक्त कार्य बल-154, संयुक्त समुद्री बलों-सीएमएफ के साथ मिलकर कर रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिम्युलेटर-आधारित प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव शामिल होंगे। समुद्री कानून, समुद्री क्षेत्र जागरूकता और सूचना साझाकरण, मादक पदार्थों की रोकथाम, बल सुरक्षा और समुद्री मानवरहित प्रणालियों जैसे क्षेत्रों में सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागियों को क्षति नियंत्रण और अग्निशमन, समुद्री संचार, समुद्र में जीवन सुरक्षा, बोर्डिंग प्रक्रियाओं और भारतीय नौसेना के जहाजों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।