सितम्बर 9, 2026 11:26 पूर्वाह्न

printer

काठमांडू में भारतीय फोरेंसिक टीम ने अपने काम में महत्वपूर्ण प्रगति की है: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि काठमांडू में भारतीय फोरेंसिक टीम ने अपने काम में महत्वपूर्ण प्रगति की है। टीम अब तक 1,400 से अधिक डीएनए नमूनों की जांच कर चुकी है और 378 डीएनए प्रोफाइल तैयार किए गए हैं।

इस बीच, भारत की संयुक्त तकनीकी टीम ने आज चिलिमे स्थित सुरंग में जल निकासी और कीचड़ हटाने का काम जारी रखा। सुरंग की ढलान और सीमित पहुंच के कारण टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ०टीम नए और प्रभावी तरीकों का इस्तेमाल कर रही है।

मंत्रालय ने बताया कि सुरंग की सफाई के लिए भारी मशीनरी पहुंचाने के लिए अस्थायी मार्ग का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।