एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमरीका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए इस माह की 20 से 23 तारीख तक अमरीका के राजधानी वाशिंगटन का दौरा किया। वाणिज्य मंत्रालय ने बताया है कि 7 फरवरी को अंतरिम व्यापार समझौते के लिए तैयार किए गए संयुक्त ढांचे के आधार पर, दोनों पक्षों ने इसके विवरणों को परिष्कृत करने और व्यापक वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की। मंत्रालय ने यह भी बताया कि चर्चा के प्रमुख मुद्दों में बाजार पहुंच, गैर-टैरिफ उपाय, तकनीकी बाधाएं, सीमा शुल्क सुविधा, निवेश प्रोत्साहन और डिजिटल व्यापार शामिल थे।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 6:09 अपराह्न | Indian delegation
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमरीका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए वाशिंगटन का दौरा किया