अप्रैल 24, 2026 6:09 अपराह्न

views 77

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमरीका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए वाशिंगटन का दौरा किया

एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमरीका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए इस माह की 20 से 23 तारीख तक अमरीका के राजधानी वाशिंगटन का दौरा किया। वाणिज्य मंत्रालय ने बताया है कि 7 फरवरी को अंतरिम व्यापार समझौते के लिए तैयार किए गए संयुक्त ढांचे के आधार पर, दोनों पक्षों ने इसके विवरणों को परिष्कृत करने और व्यापक वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की। मंत्रालय ने यह भी बताया कि चर्चा के प्रमुख मुद्दों में बाजार पहुंच, गैर-टैरिफ उपाय, तकनीकी बाधाएं, सीमा शुल्क सुविधा,...