भारतीय वायु सेना की टुकड़ी, ऑस्ट्रेलिया में रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स के साथ युद्धाभ्यास, पिच ब्लैक 2026 में भाग ले रही है। इसमें कुल 21 देश शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डार्विन के प्रसिद्ध मिंडिल बीच पर राफेल विमानों की उड़ान के साथ अभ्यास शुरू हुआ। वायु सेना की टुकड़ी ने बहुराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक भी जीता।
News On AIR | जुलाई 28, 2026 5:01 अपराह्न
ऑस्ट्रेलिया में युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2026 में भाग ले रही भारतीय वायु सेना