वायुसेना ने कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, ग्वालियर, बेंगलुरु, गुवाहाटी और जोधपुर शामिल हैं। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने नई दिल्ली में दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया।
एयर वाइस मार्शल शेखर यादव ने संवाददाताओं से कहा कि यह मैराथन फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की स्मृति में आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान असाधारण साहस का प्रदर्शन किया था।
श्रीनगर हवाई अड्डे की रक्षा करते हुए, उन्होंने अकेले ही अपने फॉलैंड ग्नेट विमान से छह पाकिस्तानी सेबर जेट विमानों को चुनौती दी।