भारत ने विश्व व्यापार संगठन-डब्ल्यूटीओ में खुले, समावेशी, पारदर्शी और नियम-आधारित बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
जिनेवा में भारत की आठवीं व्यापार नीति समीक्षा के अंतिम सत्र में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि डब्ल्यूटीओ में सुधार विकासशील देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए किए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि टैरिफ सुधार, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को सरल बनाने और मुक्त व्यापार समझौतों की रणनीति से भारत का वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ाव और मजबूत हुआ है। साथ ही, देश के विकास के लक्ष्यों को भी बढ़ावा मिला है।
समीक्षा बैठक में डब्ल्यूटीओ के 68 सदस्य देशों ने भारत की व्यापार नीतियों पर अपने विचार रखे। श्री अग्रवाल ने सभी सदस्य देशों का सक्रिय भागीदारी और भारत की व्यापार नीतियों में रुचि दिखाने के लिए धन्यवाद दिया।