भारत कल से केरल के कोच्चि में शुरू होने वाली दो दिवसीय ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के मंत्री सहयोग को मजबूत करेंगे और अपने-अपने ब्रिक्स अध्यक्षों के नेतृत्व में महिला नेतृत्व वाले विकास के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे।
वे प्रस्तावित परिणामों पर विचार-विमर्श करेंगे और ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतिक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।
इस दौरान कई सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि महिलाओं की भागीदारी को मजबूती प्रदान की जा सके। मंत्रिस्तरीय बैठक इसी महीने की 6-7 तारीख को आयोजित ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक के बाद हो रही है।