अक्टूबर 4, 2026 2:34 अपराह्न

printer

भारत अपने संस्थानों, सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यमों तथा नवाचार के बूते ही विकसित बनेगा: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि देश के संस्थानों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा नवाचार की मजबूती से ही विकसित भारत का निर्माण होगा। नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के 58वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि निवेशकों का विश्वास हासिल करके ही देश प्रगति कर सकता है। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों के दौर में भी प्रवेश कर रहा है।

श्री राधाकृष्णन ने कहा कि देश में बेहतर कॉरपोरेट गवर्नेंस को बढ़ावा देने में संस्थान का योगदान सराहनीय रहा है और इसने टिकाऊ विकास के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्‍थापित किए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में संस्थान के सामूहिक प्रयासों से भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकेगा।