जुलाई 15, 2026 11:35 पूर्वाह्न

printer

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू हो गया है। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल करते हुए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। विदेश व्यापार महानिदेशालय, रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद, सीमा शुल्क प्राधिकरण और अन्य हितधारकों के सहयोग से आज दोपहर कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते की शुरुआत के उपलक्ष्य में निर्यात खेप ब्रिटेन भेजी जाएगी।