जुलाई 21, 2026 1:17 अपराह्न

printer

भारत ने दिल्ली में रूस के प्रभारी राजदूत व्लादिमीर लादानोव को तलब किया

भारत ने 19 जुलाई को वाणिज्यिक जहाज़ एमवी गोल्डन लियो पर हुए हमले को लेकर आज दिल्ली में रूस के प्रभारी राजदूत व्लादिमीर लादानोव को तलब किया। इस हमले में चार भारतीय मारे गए थे। हमले की कड़ी निंदा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हमले अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा और स्थिरता को कमज़ोर करते हैं। मंत्रालय ने बताया कि श्री लादानोव से अपने अधिकारियों तक भारत की गंभीर चिंता पहुँचाने को कहा गया। साथ ही यह भी कहा गया कि व्यापारिक जहाज़ों को निशाना बनाना और इसके कारण निर्दोष नागरिकों की जान जाना मंज़ूर नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए।