अक्टूबर 5, 2026 8:39 अपराह्न

printer

भारत ने 19वें अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड 2026 में किया शानदार प्रदर्शन

भारत ने 19वें अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के सभी पांच सदस्यों ने पदक जीते हैं। भारत ने प्रतियोगिता में चार स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। वियतनाम के हनोई में 25 सितंबर से यह प्रतियोगिता शुरू हुई थी, जिसका आज समापन हुआ।

प्रांजल दीक्षित, सुमंत गुप्ता, अक्षत श्रीवास्तव और अर्णव सहरावत ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, हर्षिल अमितकुमार पटेल ने रजत पदक हासिल किया। भारत पदक तालिका में वियतनाम के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में 64 देशों के 307 छात्रों ने हिस्सा लिया।