अप्रैल 20, 2026 5:25 अपराह्न | India-Korea trade

printer

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल: भारत-कोरिया व्यापार चार वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में 27 अरब डॉलर का है, और दोनों देशों का लक्ष्य अगले चार वर्ष में इसे दोगुना करना है। आज नई दिल्ली में भारत-कोरिया व्यापार मंच के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने इस यात्रा को संबंधों में एक नया अध्याय शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने प्रमुख शुल्‍क रहित बाधाओं को दूर करके, व्यापार प्रक्रियाओं को सरल बनाकर और अधिक संतुलित आर्थिक संबंधों के अवसर पैदा करके अपनी व्यापक आर्थिक साझेदारी को उन्नत करने पर सहमति व्यक्त की है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि भारत और कोरिया के बीच हजारों वर्षों पुराना एक दीर्घकालिक संबंध है, जो विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और गहरे सभ्यतागत संबंधों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि कोरियाई कंपनियां उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करके भारत के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। श्री गोयल ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, भारत स्थिरता का एक मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला भारत, 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान है, जो इस यात्रा के हिस्से के रूप में व्यवसायों के विस्तार और फलने-फूलने के लिए विशाल अवसर प्रस्तुत करता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला