अप्रैल 20, 2026 5:25 अपराह्न

views 76

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल: भारत-कोरिया व्यापार चार वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में 27 अरब डॉलर का है, और दोनों देशों का लक्ष्य अगले चार वर्ष में इसे दोगुना करना है। आज नई दिल्ली में भारत-कोरिया व्यापार मंच के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने इस यात्रा को संबंधों में एक नया अध्याय शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने प्रमुख शुल्‍क रहित बाधाओं को दूर करके, व्यापार प्रक्रियाओं को सरल बनाकर और अधिक संतुलित आर्थिक संबंधों के अवसर पै...