अक्टूबर 5, 2026 9:56 अपराह्न

printer

भारत ग्लोबल साउथ देशों की खाद्य, ईंधन और वित्तीय चिंताओं के प्रति सजग: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि ग्लोबल साउथ के देश अपेक्षा करते हैं कि भारत, विश्व पटल पर इस क्षेत्र की चिंताओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करे। नई दिल्ली में आज पांचवें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में श्री जयशंकर ने कहा कि भारत, ग्लोबल साउथ के देशों की खाद्य, ईंधन, उर्वरक और वित्त से जु़ड़ी चिंताओं के प्रति सजग है।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का विश्व के साथ जुड़ने का व्यापक दृष्टिकोण, देश को अमरीका, रूस और चीन सहित विश्व के सभी महत्वपूर्ण देशों के साथ जुड़ने में सक्षम बनाता है। उन्होंने अमरीका को भारत का प्रमुख रणनीतिक और रक्षा साझेदार तथा सबसे बड़ा आर्थिक और व्यापारिक भागीदार बताया। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में भारत को हर मोर्चे पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। श्री जयशंकर ने कहा कि दुनिया अलग-अलग आयामों की ओर तेज़ी से बढ़ रही है और ये पहले से अधिक भिन्न है।