जुलाई 12, 2026 9:47 अपराह्न

printer

भारत ने कतर के पूर्व अमीर के निधन पर कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया

भारत ने कतर के  पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस शोक दिवस पर भारत भर में उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए मुकाम तक पहुंचाया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भारत सरकार की ओर से कतर को शोक संदेश देने के लिए वहां जा रहे हैं।