भारत ने सऊदी अरब के इलाके पर हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की है, खासकर आम नागरिकों और आर्थिक सुविधाओं को निशाना बनाए जाने की। सऊदी अरब में हुए हमलों के बारे में संवाददाताओं से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ऐसे हमले, जो क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करते हैं और बाब-अल-मंदेब में आवाजाही की आज़ादी के लिए खतरा पैदा करते हैं, उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
News On AIR | सितम्बर 9, 2026 12:21 अपराह्न
भारत ने सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की