भारत और मोरक्को ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने, निवेश में वृद्धि करने और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह भारत और मोरक्को के बीच साझेदारी को अधिक मजबूत तथा गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और मोरक्को के उद्योग और व्यापार मंत्रालय में विदेश व्यापार के प्रभारी राज्य मंत्री उमर हेजिरा ने सातवीं भारत-मोरक्को संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की।