जुलाई 5, 2026 6:29 पूर्वाह्न

printer

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई

पुरुष क्रिकेट में, इंग्लैंड ने कल मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में, इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में, इंग्लैंड ने 19 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाकर मैच जीत लिया। जैकब बेथेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दोनों देशों के बीच तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।

इससे पहले, वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। वैभव ने 15 वर्ष और 99 दिन की उम्र में पदार्पण किया और सचिन तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। तेंदुलकर ने 16 वर्ष और 205 दिन की उम्र में अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच खेला था।