जुलाई 26, 2026 7:40 अपराह्न

printer

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के AI होलोबॉक्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री संग्रहालय में आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस होलोबॉक्स का उद्घाटन किया गया। यह आगंतुकों को वाजपेयी जी के जीवन, नेतृत्व और विरासत का एक जीवंत अनुभव प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

वर्ष 1999 का करगिल युद्ध तात्‍कालिक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान हुआ था, इसलिए संग्रहालय करगिल विजय दिवस पर एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित कर रहा है। इस प्रदर्शनी में माइक्रोफिल्म, अभिलेखीय वीडियो, तस्वीरें और व्यक्तिगत पत्र शामिल हैं जो भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को उजागर करते हैं।

होलोबॉक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग करके भारत के प्रमुख नेताओं के दृष्टिकोण, विचारों और योगदान को इंटरैक्टिव 3-डी के माध्यम से प्रस्तुत करता है। इसमें महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दर्शाया गया है। जिससे आगंतुक इन प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ संवाद कर सकते हैं। इन पहलों के माध्यम से, प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्देश्य भारत के सशस्त्र बलों को गौरवान्वित करना और देश के दूरदर्शी नेताओं की विरासत संरक्षित करना है।