मई 27, 2026 2:05 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का बढ़ते तापमान के मद्देनजर नागरिकों से सावधानी बरतने का आग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बढ़ते तापमान के बीच लोगों से आग्रह सावधानी बरतने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि वे खुद को हाइड्रेटेड रखें और घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी ज़रूर रखें।

गर्मी से होने वाली बढ़ती मुश्किलों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे मौसम में, संवेदनशीलता बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। उन्होंने सुझाव दिया कि जो भी प्यासा हो, उसे एक गिलास पानी ज़रूर पिलाएं। उन्होंने सभी से यह भी कहा कि वे अपने परिवार और प्रियजनों से संपर्क में रहें और उनका हाल-चाल पूछते रहें। दोपहर की तेज़ धूप में बाहर निकलने से बचें और जितना हो सके आराम करें। उन्होंने कहा कि जानवरों और पक्षियों का ध्यान रखते हुए, घरों, बालकनियों, छतों, दुकानों या दफ़्तरों के बाहर पानी से भरा एक छोटा बर्तन ज़रूर रखें।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन लोगों के प्रयासों की भी सराहना की जो अपने घरों और दुकानों के बाहर घड़ों में पानी रखते हैं, ताकि कोई भी उससे पानी पी सके। प्रधानमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि इन मुश्किल दिनों में वे पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ख्याल रखें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला