पुरुष क्रिकेट में आयरलैंड ने भारत को दूसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक रन से हरा दिया। इस जीत के साथ आयरलैंड ने दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। बेलफास्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए।
जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। आयरलैंड के जय मूनद्रा को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।