जून 16, 2026 6:06 अपराह्न | Census 2027

printer

केरलम में राज्यपाल ने स्व-गणना कर जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत की

केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने आज लोक भवन में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करके जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत की।

जनगणना 2027 भारत की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना है और यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रशासनिक और सांख्यिकीय कार्य है, जिसे पूरी तरह से ऐप-आधारित, पेपरलेस सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। राज्‍य में, घरों की सूची बनाने और आवास जनगणना का पहला चरण एक से 30 जुलाई तक चलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला