जून 16, 2026 6:06 अपराह्न

views 825

केरलम में राज्यपाल ने स्व-गणना कर जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत की

केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने आज लोक भवन में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करके जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत की। जनगणना 2027 भारत की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना है और यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रशासनिक और सांख्यिकीय कार्य है, जिसे पूरी तरह से ऐप-आधारित, पेपरलेस सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। राज्‍य में, घरों की सूची बनाने और आवास जनगणना का पहला चरण एक से 30 जुलाई तक चलेगा।

मई 1, 2026 9:51 अपराह्न

views 312

जनगणना 2027: कई राज्यों में मकान सूचीकरण शुरू, स्वगणना को मिला बड़ा समर्थ

आंध्र पदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत आज से मकान सूची क्रम और मकान गणना आरंभ हो गई। यह कार्य इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 15 दिन के स्वगणना के 15 दिन के नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद शुरू हुआ है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि यह कार्य 30 मई 2026 तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत प्रशिक्षित गणनाकर्ता घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस बीच, स्वगणना की सुविधा नगर-निगम क्षेत्र दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मेघालय और झारखंड में आज...

अप्रैल 2, 2026 9:02 अपराह्न

views 142

प्रधानमंत्री मोदी ने जनगणना 2027 के लिए अपना स्वयं का विवरण दर्ज किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनगणना 2027 के लिए अपना स्वयं का विवरण दर्ज कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि यह पहली बार है जब विवरण डिजिटल माध्यम से एकत्र किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस सुविधा से देश के लोगों को अपने पूरे परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने की शक्ति मिलती है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने और जनगणना प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो गया है, जिसमें घरों की सू...