अप्रैल 23, 2026 8:38 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के नहीं मिलेगा ईंधन

वैध प्रदूषण नियंत्रण- पीयूसी प्रमाण पत्र के बगैर वाहनों को दिल्‍ली के ईंधन स्‍टेशनों पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या एलपीजी जैसे ईंधन नहीं दिया जाएगा। दिल्‍ली सरकार ने राष्‍ट्रीय राजधानी में वाहन प्रदूषण पर प्रभावशाली नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है।