आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेट विश्वकप में आज लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ग्रुप-ए के अपने अंतिम मैच में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में चार मैच खेले हैं और तीन में जीत के साथ वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर है।
उधर, ऑस्ट्रेलिया ने अपने चारों मैचों में जीत हासिल की है और ग्रुप में शीर्ष पर है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल करनी होगी।