आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में आज लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमें अपराजित रहते हुए फाइनल में पहुंची हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराया, जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
News On AIR | जुलाई 5, 2026 6:19 पूर्वाह्न
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा