गृह मंत्री अमित शाह ने आज सीमा सुरक्षा बल – बीएसएफ की महिला पर्वतारोहण टीम को एवरेस्ट पर्वत पर विजय प्राप्त करने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट पर श्री शाह ने कहा कि नारी शक्ति बीएसएफ की अजेय शक्ति का प्रमाण है। गृह मंत्री ने कहा कि बल की हीरक जयंती मनाते हुए विश्व की सर्वोच्च चोटी पर विजय प्राप्त करना और आकाश में वंदे मातरम् गायन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला पर्वतारोहण टीम ने साहस, देशभक्ति और समर्पण का एक दुर्लभ उदाहरण प्रस्तुत किया है।
News On AIR | मई 22, 2026 12:28 अपराह्न
बीएसएफ की महिला पर्वतारोहण टीम को एवरेस्ट पर्वत पर विजय प्राप्त करने पर गृह मंत्री ने बधाई दी