गृह मंत्री अमित शाह ने आज त्रिपुरा के महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर को एक दूरदर्शी शासक बताया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, अवसंरचना और प्रशासन में उनके योगदान के लिए महाराजा बीर बिक्रम को ‘आधुनिक त्रिपुरा का निर्माता’ माना जाता है। गृह मंत्री ने कहा कि उनकी अमर विरासत राज्य सरकार के विकसित त्रिपुरा के दृष्टिकोण को प्रेरित करती रहेगी।