गृह मंत्री अमित शाह ने आज सीमा सुरक्षा बल – बीएसएफ की महिला पर्वतारोहण टीम को एवरेस्ट विजय पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि नारी शक्ति बीएसएफ की अजेय शक्ति का प्रमाण है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश की बहादुर महिला सीमा प्रहरियों ने वंदे मातरम की भावना और प्रत्येक भारतीय के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।