सितम्बर 8, 2026 8:23 पूर्वाह्न

printer

पूर्वोत्‍तर हिस्से में तेज बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारत के पूर्वोत्‍तर हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार आज बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

वहीं, अगले दो दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों, सिक्किम और तेलंगाना में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। केरलम और माहे में आज गर्म और उमस भरे मौसम का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।