अगस्त 19, 2026 9:01 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश में भारी बारिश जारी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश में भारी बारिश जारी है और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सतना के निचले इलाकों में भारी बारिश के बाद चित्रकूट की गुप्त गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उमरिया में पानी छोड़ने के लिए जोहिला बांध के गेट खोल दिए गए हैं। दिंडोरी में भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। पन्ना के कई गांवों में भी बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों में चार से आठ इंच तक बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 20 से 24 अगस्त तक बारिश का असर मध्य प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों तक फैलने की संभावना है।