सितम्बर 9, 2026 2:27 अपराह्न

printer

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कल बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

अगले दो दिन उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईक्काल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान तथा बिजली कड़कने की स्थिति बनी रहेगी। आज तटीय आंध्र प्रदेश, केरलम और माहे में गर्म और उमस भरे मौसम का भी अनुमान है।