सितम्बर 16, 2026 2:20 अपराह्न

printer

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हरियाणा और दिल्ली में तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। केरल, माहे, पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी आज स्थिति ऐसी ही बनी रहने की संभावना है।

बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में अगले दो दिन गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बनी रह सकती है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान है।