मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में आज लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में ऐसा ही मौसम रहेगा। आंध्र प्रदेश के तटीय भाग, गंगा से सटे पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दिन के समय मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ स्थानों पर रात में भी मौसम गर्म रहने की संभावना है।
विभाग के अनुसार असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले क्षेत्रों और सिक्किम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आज गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने के आसार हैं।