हरियाणा पुलिस ने पंजाब के एक परिवार और उसके सहयोगियों से जुड़े अंतरराज्यीय बाल तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना परगट सिंह को पंजाब के मुक्तसर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने अब तक देशभर में 50 नवजात बेचे हैं।
बहादुरगढ़ के पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने आकाशवाणी को बताया कि अब तक गिरोह से जुड़े 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें पांच ऐसे माता-पिता भी शामिल हैं, जिन्होंने बच्चों को अवैध रूप से गोद लिया था।
यह गिरोह शिशुओं की खरीद-फरोख्त में शामिल था और इसके तार पंजाब से महाराष्ट्र तक 10 से अधिक राज्यों से जुड़े हैं।