गुयाना में, पोमेरोन नदी के पास 116 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रही एक नाव पलट गई। गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि 53 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि एमवी बारिमा नामक यह नाव नौका राजधानी जॉर्जटाउन से उत्तरी अटलांटिक तट होते हुए पोर्ट कैतूमा जा रही थी। गुयाना के अधिकारियों के अनुसार तलाश और बचाव अभियान जारी है।
News On AIR | जुलाई 19, 2026 7:43 अपराह्न
गुयाना: पोमेरोन नदी के पास 116 यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलटी