सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस वीडियो का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान पायलट की गलती के कारण लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया है कि यह वीडियो फर्जी है और इसे पाकिस्तानी दुष्प्रचार अकाउंट्स द्वारा प्रसारित किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि दावे में दिखाई गई फुटेज एक वीडियो गेम की है। इकाई ने लोगों से आग्रह किया है कि वे केंद्र सरकार से संबंधित किसी भी संदिग्ध सामग्री की रिपोर्ट factcheck@pib.gov.in पर करें।
News On AIR | सितम्बर 17, 2026 1:47 अपराह्न
सरकार ने मिग-29 विमान दुर्घटना से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो का किया खंडन