सितम्बर 18, 2026 6:48 पूर्वाह्न

printer

भारतीय दूतावासों में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान शुरू, शपथ के साथ सफाई अभियान चलाया गया

दुनिया भर में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों ने कल से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान शुरू किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली और अपने परिसरों में सफाई अभियान चलाया। अज़रबैजान, आइसलैंड, सऊदी अरब, लाइबेरिया और तंजानिया में भी भारतीय मिशनों ने अभियान की शुरुआत की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ विषय के साथ चलाया जा रहा है।