सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर खंड पर 14 किलोमीटर से अधिक लंबे चार लेन वाले तिरुवरूर बाईपास के निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग-129 और राष्ट्रीय राजमार्ग 134ए पर दो अतिरिक्त ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह मार्ग तिरुचिरापल्ली और कोयंबटूर जैसे औद्योगिक केंद्रों को कराईक्काल और नागपट्टिनम जैसे बंदरगाह शहरों से जोड़ेगा। इससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
News On AIR | मई 26, 2026 7:50 अपराह्न | government
सरकार ने NH-83 पर तिरुवरूर बाईपास निर्माण के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मंजूर किए